Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 11 दिन से चल रहा धरना समाप्त, देर रात पीड़ित परिवारों को मिला न्याय…
Image

बीकानेर: 11 दिन से चल रहा धरना समाप्त, देर रात पीड़ित परिवारों को मिला न्याय…

Bikaner News

बीकानेर जिले के देशनोक सड़क हादसे को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर 11 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार देर रात समाप्त हो गया। पुलिस महानिरीक्षक की अगुवाई में हुई वार्ता में प्रशासन और पीड़ित परिवारों के बीच सहमति बनी। प्रशासन ने चिरंजीवी योजना के तहत 5 लाख और अतिरिक्त 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक-एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और एक-एक डेयरी बूथ आवंटित करने का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति और पीड़ित परिवारों ने प्रस्ताव को स्वीकार कर आंदोलन समाप्त किया।

वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की ओर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया। संघर्ष समिति ने हादसे को दुर्घटना एवं श्रम न्यायालय में चलाकर 25-25 लाख की मदद दिलाने की भी बात कही, जिससे कुल सहायता राशि 40-40 लाख तक पहुंच सकती है। धरने के सफल समापन पर संघर्ष समिति ने समाज के सभी वर्गों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *