⚫ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रोही बाड़ेला इलाके में पिकअप वाहन के पलटने से नीचे दबकर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 1 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बाड़ेला निवासी हंसराज अपनी पत्नी खेतू और परिजन बेजे हंसराज के साथ पिकअप में सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में हंसराज का 12 वर्षीय बेटा गजानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत घायल बच्चे को अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही गजानंद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रार्थी हंसराज की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















