🔴 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रोही अणखीसर में 28 सितंबर की दोपहर एक 13 वर्षीय बालिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई।
अणखीसर भिंयाराम पुत्र बाबुलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि वे खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे, तभी उनकी बेटी निरमा की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।














