Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात…
Image

बीकानेर: 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25, सुजानगढ़ रोड से दुखद खबर सामने आई है। 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा गई।

सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल मदनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल नाबालिग द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना ने पूरे वार्ड में चिंता और शोक फैलाया है। परिवार और समाज को इस प्रकार की घटनाओं से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *