Bikaner News
बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुसाईसर गांव में 25 जून को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत में बूस्टर पंप चलाते समय अचानक करंट लगने से वार्ड नंबर 1 निवासी प्रेम जाखड़ पुत्र भैराराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम खेत में बनी डिग्गी पर लगे बूस्टर मोटर को चालू करने गया था। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। भाई रामप्रताप ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें हादसे की पूरी जानकारी दी गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नजदीकी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।














