Bikaner News Today
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के जोड़बीड में 9 अगस्त की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसमें 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सुरधना निवासी भंवर सिंह का बेटा जितेंद्र सिंह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर लेकर बीकानेर की ओर आ रहा था।
रास्ते में जोड़बीड के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान जितेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिवादी भंवर सिंह की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और गांव में गम का माहौल है।














