Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर बनाया नग्न वीडियो, छीनी चांदी की चेन…
Image

बीकानेर: 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर बनाया नग्न वीडियो, छीनी चांदी की चेन…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा भामटसर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर उसे नग्न कर वीडियो बनाए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक की शिकायत पर नोखा थाना पुलिस ने छह आरोपियों – देवीलाल, तोलाराम, विकास, सुभाष, गणेशाराम और भवानी सिंह – के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को आरोपियों ने उसे फोन कर कॉलेज के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतार दिए, मारपीट की और उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया। यही नहीं, पीड़ित के गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। इस शर्मनाक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और आमजन में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *