Bikaner Accident News
बीकानेर शहर में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना 11 मई को जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित खान कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान बिरर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था और बीकानेर में एक किराने की दुकान में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, बिरर्जुन 11 मई को दुकान का सामान सप्लाई करने के लिए टैक्सी से निकला था। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह टैक्सी से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार देवनाथ मंडल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।