Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 20 वर्षीय युवती की जिंदगी से खिलवाड़, जबरन संबंध बनाकर वीडियो किया वायरल…
Image

बीकानेर: 20 वर्षीय युवती की जिंदगी से खिलवाड़, जबरन संबंध बनाकर वीडियो किया वायरल…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसके अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए गजनेर पुलिस थाने में एक नामजद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसकी जान-पहचान का था और इसी पहचान का फायदा उठाकर उसका घर में आना-जाना भी रहता था। इसी दौरान आरोपी ने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने संबंध बनाते समय वीडियो भी बना लिए, जिनका इस्तेमाल करके वह लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि, धमकियों से डराकर आरोपी ने उसके पिता और भाई को शराब पिलाई और उनकी भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो भी इंटरनेट पर अपलोड कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश की। गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने इलाके में आक्रोश और चिंता दोनों ही बढ़ा दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *