Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 21 वर्षीय युवती से 6 साल तक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का आरोप…
Image

बीकानेर: 21 वर्षीय युवती से 6 साल तक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का आरोप…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर छह वर्षों तक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता के अनुसार, घटना की शुरुआत 9 सितंबर 2019 को हुई थी, उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि रामगोपाल पुत्र ओमप्रकाश ने उसे नौकरी का झांसा देकर देशनोक बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने गुप्त रूप से वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने भाई सुभाष पुत्र ओमप्रकाश के हवाले कर दिया, जिसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि बीते सालों में आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करते रहे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसकी सगाई होने के बाद आरोपियों ने उसके परिवार व ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज करवाया। नोखा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *