Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…
Image

बीकानेर: 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

Bikaner News Today

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। 21 वर्षीय युवक ने अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गली नं. 5 कुम्हारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक युवक की पहचान उवेश रज्जा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में उसके रिश्तेदार अयूब खां ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उवेश ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *