Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: निजी अस्पताल के बाहर 23 दिन से जारी धरना, 7 अक्टूबर को होगा कलेक्ट्री घेराव…
Image

बीकानेर: निजी अस्पताल के बाहर 23 दिन से जारी धरना, 7 अक्टूबर को होगा कलेक्ट्री घेराव…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर में निजी अस्पताल को लेकर पिछले एक माह से चल रहा विवाद अब बड़ा रूप लेने जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता रामनिवास कूकणा की अगुवाई में आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के बाहर बीते 23 दिनों से धरना जारी है। अब कूकणा ने ऐलान किया है कि आगामी 7 अक्टूबर को हजारों लोग कलेक्ट्री का घेराव करेंगे।

धरने की शुरुआत से ही एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिराम गोदारा और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गोदारा का कहना है कि – “हम 23 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। जब तक दोषियों के खिलाफ जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।”

धरनार्थियों का आरोप है कि आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ कई तरह की शिकायतें हैं। लोगों की मांग है कि अस्पताल की गहन जांच की जाए और पीड़ितों को न्याय मिले। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि 7 अक्टूबर के कलेक्ट्री घेराव में कई कांग्रेसी नेता भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि अब तक किसी बड़े नेता की सीधी मौजूदगी धरना स्थल पर देखने को नहीं मिली है।

कांग्रेस के युवा नेता रामनिवास कूकणा का यह आंदोलन बीकानेर की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। लंबे समय से चल रहे धरने के बाद अब बड़े स्तर पर घेराव की घोषणा ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *