Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 25 वर्षीय विवाहिता ने 6 माह की मासूम को छोड़ लगाई फांसी…
Image

बीकानेर: 25 वर्षीय विवाहिता ने 6 माह की मासूम को छोड़ लगाई फांसी…

🪔 Bikaner News Today

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका 25 वर्षीय खुशबू अपने पति जशमीन सिंह के साथ पंडित दीनदयाल फ्लैट, जेएनवीसी क्षेत्र में रहती थी। दंपति की 6 माह की एक बेटी भी है। खुशबू के पिता श्याम नारायण सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे खुशबू ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जेएनवीसी थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *