Bikaner Crime News
बीकानेर ज़िले के कोलायत थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। दियातरा गांव की रोही में लंबे समय से बंद पड़ी महला होटल की रसोई में 25 वर्षीय युवक अशोक पुत्र सुखाराम मेघवाल (निवासी दियातरा) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 9 बजे सूचना मिलते ही कोलायत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर जांच शुरू की।
एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई मनोज कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।














