Bikaner News
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेन्द्र पुरी पुत्र मघा पुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र पुरी 21 मई की सुबह पांच बजे मंदिर से दर्शन कर लौटे और अपने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि सुरेन्द्र ने पंखे के हुक से फांसी लगा ली थी। तत्काल उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के भाई राजेश पुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।