Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: म्यूजियम सर्किल पर गिरा पांच लाख रुपए से भरा बैग…
Image

बीकानेर: म्यूजियम सर्किल पर गिरा पांच लाख रुपए से भरा बैग…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के म्युजियम सर्किल से सुभाष लेघा अपनी स्कूटी से जा रहा था। अनाज मंडी से वो कैश पांच लाख रुपए लेकर आया था। म्युजियम सर्किल पर उसकी स्कूटी से ये रुपए नीचे गिर गए। उसे पता ही नहीं चला। घर जाकर संभाला तो होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो म्युजियम सर्किल पर लगे कैमरों से चैक किया गया। इसमें पता चला कि एक स्कूटी से बैग गिरा है। फिर वहां से एक टेक्सी चालक ने उठाया है। अब इस टेक्सी चालक की पहचान की गई। जिसे महज दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। टेक्सी चालक ने भी ये रुपए तुरंत लौटा दिए। खास बात ये है कि टेक्सी पर नंबर भी नहीं थे, इसके बाद भी पुलिस ने उसे पहचान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *