Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…
Image

बीकानेर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर फांटे के पास गंगानगर रोड पर 25 अगस्त की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है। प्रार्थी किशनलाल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका बेटा श्रीगंगानगर बाईपास से पेमासर फांटे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *