Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मानवता पर लगा कलंक, झाड़ियों में तड़पती मिली मासूम जिंदगी…
Image

बीकानेर: मानवता पर लगा कलंक, झाड़ियों में तड़पती मिली मासूम जिंदगी…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कालाबास गांव में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को झाड़ियों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची प्री-मैच्योर है और डिलीवरी के कुछ ही समय बाद उसे यहां फेंक दिया गया प्रतीत होता है। फिलहाल बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह बच्ची किसकी है और किन परिस्थितियों में उसे झाड़ियों में फेंका गया।

महिपाल सिंह ने बताया कि यदि बच्ची समय रहते नहीं मिलती तो उसकी जान पर खतरा हो सकता था। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बच्ची की जिंदगी बच गई।

यह घटना समाज और मानवता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर क्यों मासूमों को इस तरह मौत के मुंह में धकेला जाता है? प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर ऐसे मामलों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *