Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कोल्ड ड्रिंक के बहाने घर में घुसा दरिंदा, नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज खुलासा…
Image

बीकानेर: कोल्ड ड्रिंक के बहाने घर में घुसा दरिंदा, नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज खुलासा…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना फरवरी 2025 की बताई जा रही है, लेकिन धमकियों और भय के कारण अब मामला उजागर हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसके पिता घर में छोटी परचून की दुकान चलाते हैं। फरवरी माह में उसके माता-पिता किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। तभी आरोपी कैलाश दुकान पर चिप्स और गुटखा लेने आया। उसने माता-पिता के बारे में पूछने के बाद कोल्ड ड्रिंक मांगी। दुकान के फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक नहीं होने पर पीड़िता घर के फ्रिज से लाने अंदर गई। इसी दौरान आरोपी कैलाश भी अंदर घुस गया और उसने नाबालिग को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता की तस्वीरें क्लिक कर लीं और बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता रहा।

पीड़िता ने बताया कि, आरोपी कैलाश ने उसके फोटो और वीडियो अपने भाई दीपाराम तथा पप्पूराम को भी भेज दिए। दोनों ने भी इन्हें वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। धमकियों और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचू पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *