Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के करणी माता मंदिर देशनोक से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को नोखा रोड पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकरणपुर निवासी युवक हरबंश की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के भाई ओमप्रकाश ने गंगाशहर थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि हरबंश अपने दोस्त सोनू के साथ करणी माता के दर्शन कर घर लौट रहा था। इस दौरान नोखा रोड पर गलत साइड से आती कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरबंश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।














