Bikaner Accident News
पुनरासर हनुमानजी के दर्शन को पैदल जा रहे एक भक्त की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीकानेर जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र में थाने से करीब एक किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर घटित हुई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गजरूपदेसर निवासी सहीराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता पुनरासर हनुमानजी के पैदल दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सहीराम जाट की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।















