Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला…
Image

बीकानेर: गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के ढोला मारू क्षेत्र में 17 नवंबर की शाम एक विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। शाम करीब 7 बजे हुए इस घटनाक्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी शैलेन्द्र राजपुरोहित पुत्र संजय राजपुरोहित ने सुरेन्द्र गोदारा, दिनेश, रेखा और अभिनव के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी के अनुसार, वह ढोला मारू के पास मौजूद था तभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने थाप-मुक्कों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शैलेन्द्र की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *