Bikaner News
खेत में काम कर रहे एक किसान की ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी उसकी जान ले गई। यह दर्दनाक हादसा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी मांगीलाल पुत्र जैसाराम जाट के साथ हुआ, जिसकी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में छाया मातम
मांगीलाल 3 जुलाई की शाम को करीब 6 बजे अभयसिंहपुरा की रोही में स्थित अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान पास के ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारियां उठने लगीं। वह स्थिति को देखने के लिए जैसे ही पास पहुंचा, बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया।
इलाज से पहले तोड़ा दम
परिजन मांगीलाल को तुरंत उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक के भाई रामुराम की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।















