Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दोस्ती के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: दोस्ती के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दोस्ती के बहाने दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और जबरन लिव-इन रिलेशन के कागज़ तैयार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें प्रतापबस्ती लालगढ़ निवासी युवक योगेश कुमार, उसके पिता ओमप्रकाश लुहार और माँ तारादेवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह बीकानेर एक विवाह समारोह में गई थी, जहां आरोपी युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे वह मिलने श्रीडूंगरगढ़ भी आने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसके फोटो खींच लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने धमकाकर उसे बीकानेर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद 15 जून 2025 को आरोपी उसे दोबारा बीकानेर बुलाकर कोर्ट ले गया, जहां स्टाम्प लगे और सादे कागज़ों पर हस्ताक्षर करवाए। वहां आरोपी के माता-पिता और बहन भी मौजूद थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने घर में बंद कर दिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब भी उसने विरोध किया तो आरोपी सहित उसके परिवारजन उससे मारपीट करते। 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर मौका मिलते ही पीड़िता घर से भाग निकली और परिजनों को पूरी घटना बताई।

पीड़िता की माँ ने आरोपी को विवाह करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने 15 अगस्त को इंकार कर दिया और कहा कि उसने लिव-इन रिलेशनशिप के कागज़ तैयार करवा लिए हैं। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *