Bikaner News
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक असमर्थ व्यक्ति की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बनवारी उर्फ लखन सिंह के रूप में हुई है, जो अपना घर आश्रम में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में ज्ञान सिंह की ओर से जेएनवीसी थाने में मर्ग दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।















