🟡 Bikaner Accident News:
बीकानेर शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अंबेडकर सर्किल से आगे अंडरपास की तरफ हुआ। जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस से अपना सामान उतार रहे यात्री को चालक ने लापरवाही से बस चला दी। अचानक हुए इस हादसे में यात्री बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ निवासी बबईलाल पुत्र मिश्रीलाल (46 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह स्लीपर बस से यात्रा कर रहा था और बीकानेर पहुंचने पर सामान उतार रहा था। इसी दौरान बस चालक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।














