RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के गांव की है। जहां मंगलवार शाम को 7 बजे घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़ित विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, उसके पति बाहर रहते है। वह घर पर अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। शाम को वह अपने घर ने दिया बाती कर रही थी, इसी दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसकी पकड़ लिया। पहले आरोपी ने उससे मारपीट कर घायल करा ओर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने कहा अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। जिसके चलते पीड़ित विवाहिता ने अपनी बहन ओर ननद को घर बुलाकर पूरी घटना बताई। फिर दोनों ने सुबह पुलिस कंप्लेंट करने की को कहा। लेकिन बीती रात को 10:30 बजे आरोपी वापस विवाहिता के घर पहुंचा और पीडि़ता के बच्चों के शोर मचा दिया। जिसके चलते वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।