Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अंडरब्रिज से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत…
Image

बीकानेर: अंडरब्रिज से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत…

🟠 Bikaner News Today

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित रानी बाजार अंडरब्रिज पर हुए हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 3 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगलानगर निवासी महेन्द्र उपाध्याय पुत्र पूनमचंद उपाध्याय अंडरब्रिज से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक इलाज चला। 7 फरवरी को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में बंगलानगर निवासी दीपक व्यास ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।


1 Comments Text
  • gameph says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Been playing on Gameph for a bit now. Selection of games is pretty solid, and the graphics aren’t half bad. Could be worse, could be way better, but for now, it keeps me entertained. gameph
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *