Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चलती पिकअप बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…
Image

बीकानेर: चलती पिकअप बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। जांगलू और जेगला गांव के बीच सड़क पर चलती पिकअप अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

सूचना मिलते ही पांचू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर फाइटर्स की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पिकअप गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के बाद धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही क्षणों में गाड़ी में आग लग गई। पुलिस अब आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *