Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नींद की झपकी ने छीनी जिंदगी, ट्रक की टक्कर से नर्सिंगकर्मी की मौत…
Image

बीकानेर: नींद की झपकी ने छीनी जिंदगी, ट्रक की टक्कर से नर्सिंगकर्मी की मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के भारतमाला मार्ग पर नोरंगदेसर के पास गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हनुमानगढ़ टिब्बी निवासी अमनदीप पुत्र राजसिंह, जो संविदा नर्सिंगकर्मी था। ट्रक की चपेट में आकर जिंदगी खो बैठा।

जानकारी के अनुसार अमनदीप 108 एम्बुलेंस टीम के साथ बीकानेर किसी मरीज को छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान एम्बुलेंस चालक ने सड़क किनारे वाहन रोका और अमनदीप पेशाब करने उतरा। तभी बीकानेर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर सीधे अमनदीप से टकरा गया और एम्बुलेंस से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि अमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

अमनदीप का परिवारिक हाल और भी पीड़ादायक है। उसके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है और घर में वह अपनी बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था। मां बेटे के विवाह के सपने देख रही थी, लेकिन यह हादसा उन सपनों को चकनाचूर कर गया। सहकर्मी बताते हैं कि अमनदीप मेहनती और सभी का चहेता था। उसकी असमय मौत से पूरी 108 मेडिकल टीम गहरे सदमे में है।



1 Comments Text
  • zoritoler imol says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I have recently started a website, the info you provide on this web site has helped me greatly. Thank you for all of your time & work.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *