RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के कानासर रेलवे फाटक की हैं। जहां 13 दिसम्बर की सुबह 11 बजे बीकानेर की तरफ गाय ढूंढने निकले व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के बेटे पवित्र ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, उसके पिता लेखराम बाइक पर गाय को ढूंढने के लिए निकले थे। रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए और पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















