RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के जसरासर की है। जहां 12 सितम्बर की सुबह 11 बजे अडाण से नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सम्बंध में मृतक के बड़े भाई भैराराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।
याचक ने बताया कि, मोहनलाल पुत्र प्रहलादराम अपने घर पर मकान के निर्माण का कार्य कर रहा था। अचानक वह अडाण से नीचे गिर गया। जिसके चलते वह घायल हो गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।