Bikaner News
बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसटी और गंगाशहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अफीम की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवक के कब्जे से पांच किलो अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।















