Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: घर में खेलते समय हुआ हादसा, गर्म पानी से जलकर तीन वर्षीय बच्ची मौत…
Image

बीकानेर: घर में खेलते समय हुआ हादसा, गर्म पानी से जलकर तीन वर्षीय बच्ची मौत…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। उदासर क्षेत्र में गर्म पानी से झुलसने के कारण एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार घटना 19 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है। घर में खेल रही मासूम रतना अचानक गर्म पानी की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। आखिरकार इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मृतका के दादा डालाराम पुत्र पदमाराम ने इस संबंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *