Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खेलते-खेलते छत से गिरी दो साल की मासूम, गंभीर घायल…
Image

बीकानेर: खेलते-खेलते छत से गिरी दो साल की मासूम, गंभीर घायल…

Bikaner News

बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में करमीसर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब दो साल की मासूम बच्ची आरू खेलते-खेलते अचानक दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरू घर की छत पर खेल रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। परिजन हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर बच्चे घर की छत या खुली जगहों पर खेलते हैं, ऐसे में अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *