RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र की है। जहां 31 अक्टूबर की शाम को आग से झुलसी महिला की एक माह बाद मौत हो गई। इस सम्बंध में रवि ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, चाची तारादेवी जो मंडल चिकित्सालय लालगढ़ में कर्मचारी थी। दीपक जलाते समय अचानक कपड़ों में आग लग गई। जिसके चलते वह पूरी तरह झुलस गई। फिर, घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां जयपुर रैफर कर दिया गया। 30 नवम्बर की सुबह इलाज के दौरान चाची की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।