Bikaner News Today
बीकानेर ज़िले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 17 बीएसएम भूरासर से दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक महिला को सांप ने डस लिया।
मृतक महिला के पति कालूराम पुत्र सहीराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी संतोष खेत पर काम कर रही थी, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।














