Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…
Image

बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…


Bikaner Accidental News

जैसलमेर-गंगानगर टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा 29 मई की शाम को बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में हुआ। जब ट्रक के अचानक चलने से चालक टायर के नीचे आ गया।

मृतक की पहचान मदनलाल के रूप में हुई है, जो ट्रक लेकर वहां पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ट्रक को रोककर नीचे उतरकर टायर की जांच शुरू की ही थी कि अचानक ट्रक अपने आप चल पड़ा और वह उसके पिछले टायरों की चपेट में आ गए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में मृतक के पुत्र दिनेश ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बीछवाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे की वजह तकनीकी खराबी है या लापरवाही—इसकी गहराई से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *