RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के गजनेर के नोखा दैया की है। जहां 21 सितम्बर की शाम को 4 बजे खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के भाई महेन्द्र सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है।
मृतक का नाम प्रेम सिंह है। अचानक कीटनाशक की चपेट में आने की वजह वह बेहोश हो गया। जिसके चलते प्रेम सिंह को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















