RASHTRADEEP NEWS
यह घटना शनिवार को बीकानेर के भीनासर की है। जहां करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक लाइट शुरू की गई और युवक चपेट में आ गया। बीकेईएसएल कंपनी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बिजली बंद होने के दौरान सत्यनारायण 33 केवी के टॉवर से सटकर खड़ा था।
इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू की गई। इसी समय इंसुलेटर में स्पार्किंग हुई और टॉवर में करंट आ गया। टॉवर से चिपक कर खड़े सत्यनारायण को करंट लगा। वो 33 केवी करंट से खुद को अलग नहीं कर सका और पूरी तरह करंट की चपेट में आ गया। बीकेईएसएल के चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सत्यनारायण करंट लगने से मौत हुई है।
ओर साथी ही, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास और पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर समझाइश के बाद मृतक सत्यनारायण का शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया गया। जहां से मृतक का पोस्टमॉर्टम हुआ और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।














