Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मंदिर की सजावट करते समय करंट लगने से युवक की मौत…
Image

बीकानेर: मंदिर की सजावट करते समय करंट लगने से युवक की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के महाजन कस्बे में गणेश चतुर्थी का उत्सव मातम में बदल गया। रिद्धि सिद्धि विनायक मंदिर में सजावट के दौरान 19 वर्षीय युवक आनंद स्वामी की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी कृष्ण स्वामी का भतीजा आनंद स्वामी पुत्र राजनारायण स्वामी गणेश उत्सव को लेकर मंदिर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे महाजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में सूरतगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के चाचा श्याम सुंदर स्वामी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *