Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते समय करंट लगने से युवक की मौत…
Image

बीकानेर: खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते समय करंट लगने से युवक की मौत…


Bikaner News

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में खेत में जुताई कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में काम कर रहे सद्दाम हुसैन खान पर अचानक बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने छत्तरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने छत्तरगढ़ सामुदायिक चिकित्सालय के सामने जोधपुर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दिनों आए तूफान में पोल गिरने के बाद बिजली के तारों को ठीक से नहीं बांधा गया था। डिस्कॉम की लापरवाही के चलते सद्दाम की जान गई है।

गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने नियमानुसार मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *