RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इन्दपालसर हीरावतान का है। जहां सीताराम पुत्र चान्दाराम अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था तो अचानक हवा के बदलने से वह कीटनाशक के प्रभाव में आ गया है। तबियत बिगडने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की है।















