RASHTRADEEP NEWS
यह घटना 17 जून की रात बीकानेर शहर के सांगलपुरा की है। जहां कार और बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में मृतक के बहनोई बलीरामसिंह ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि, उसका साला रविन्द्र सिंह व भांजा बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके टक्कर मार दी। जिससे दोनो उछलकर गिर पड़े और गंभीर रूपसे घायल हो गए। दोनो को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान रविन्द्र सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।