Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कपिल सरोवर में नहाते समय युवक की मौत…
Image

बीकानेर: कपिल सरोवर में नहाते समय युवक की मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोलायत के कपिल सरोवर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरोवर में स्नान कर रहे गोविंदगढ़ निवासी युवक रिंकू पुत्र सोनू बिदावत (उम्र लगभग 22 वर्ष) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक घाट नंबर-4 पर नहा रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोग शोर मचाते रहे लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम और कोलायत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान सरोवर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल शव को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *