Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के करमीसर तिराहा चुंगी चौकी क्षेत्र से दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सांडवा निवासी धनेसिंह बीकानेर में अपनी पत्नी सुरज्ञान कंवर के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों ने लव मैरिज की हुई है और यह उनकी दूसरी शादी बताई जा रही है।
नयाशहर थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि, रविवार को कुछ लोग धनेसिंह के साथी बीरबल को जबरन उठा ले गए। इस घटना के बाद सुरज्ञान कंवर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीरबल सिंह, श्रवण सिंह, महेंद्र सिंह, जोर सिंह, प्रेम सिंह समेत 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच हेडकांस्टेबल हंसराज को सौंपी गई है।














