Bikaner News
बीकानेर ज़िले के महाजन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राणीसर बस स्टैंड पर खड़े युवक को एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान राणीसर निवासी शिवरतन के रूप में हुई है, जो बस का इंतजार कर रहा था। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजन शंकरलाल ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।















