Bikaner Crime News
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तिलकनगर निवासी एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया गया। घटना 26 मई को दोपहर के समय जगदंबा मार्केट, जूनागढ़ के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने कोटगेट थाने में प्रदीप और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले तो उसे थप्पड़ और घूंसे मारे, फिर गले और शरीर के संवेदनशील अंगों पर लात-घूंसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यधिक मारपीट के चलते पीड़ित युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने स्थानीय लोगों में रोष और चिंता की लहर दौड़ा दी है।















