🟡 Bikaner News Today
बीकानेर शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी मनोज ने नागेन्द्र सिंह के भाई विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवादी नागेन्द्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार मनोज ने अचानक झगड़े के दौरान विक्रम पर चाकू से वार कर दिया और मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है और पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।














