Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रात में पेशाब करने निकला युवक, पड़ोसी ने लाठी से तोड़ा हाथ…
Image

बीकानेर: रात में पेशाब करने निकला युवक, पड़ोसी ने लाठी से तोड़ा हाथ…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आई है। इस बार लाठी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पाबू चौक हरिजन बस्ती नई लाइन निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम वाल्मिकी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे उसके पड़ोसी भगवानदास पुत्र केसुराम वाल्मिकी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।

महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था, तभी भगवानदास हाथ में लाठी लेकर सामने खड़ा था। उसने अचानक उस पर वार किया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाथ टूटने की पुष्टि की। सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच मोनिका को सौंपी है, जो अब घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



2 Comments Text
  • tt88bet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Considering using tt88bet. How easy is it to navigate? I don’t want to spend hours trying to find the games I want!
  • t555game says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Yo, scope out t555game. Might find something legit. Always good to have different options t555game.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *